
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। यह तस्वीरें लंदन की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति निक जोनस संग नजर आ रही हैं। इस दौरान पीसी येलो कलर की ड्रेस में दिख रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं निक ऑल ब्लैक लुक में दिख रहे हैं। एक-दूसरे का हाथ थाम ये जोड़ा डिनर डेट के लिए गया था। तस्वीरों में दोनों की लव कैमिस्ट्री साफ नजर आ रही थी।
प्रेगनेंसी को लेकर उड़ी खबरें
बता दें कि बीते दिनों ही प्रियंका की प्रेगनेंसी की खबरें भी सामने आईं थीं। दरअसल, कुछ दिन पहले पीसी न्यूयॉर्क फैशन वीक अटेंड करने पहुंची थी। इस इवेंट की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हुईं थीं जिसमें पीसी का बेबी बंप नजर आ रहा है।
तस्वीरों को देखने के बाद ही कयास लगाए कि प्रियंका जल्द ही मां बनने वाली है। हालांकि कई सूत्रों का कहना है कि ये खबर महज एक अफवाह है। वैसे पीसी और निक की तरफ से इस बात पर कोई बयान नहीं आया है।
दो रीति-रिवाज से हुई थी निकयंका की शादी
प्रियंका ने बीते साल अमेरिकन सिंगर निक संग शादी रचाई थी। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी की। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ कर रही हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका शादी से पहले ही कर चुकी थी। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। इसके अलावा उनकी हाॅलीवुड फिल्म ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ हाल ही में रिलीज हुई है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website