
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न वह हर आउटफिट को बखूबी से कैरी करती हैं। प्रियंका चोपडा़ इन दिनों पति निक जोनस के साथ पेरिस में हैं। दरअसल, प्रियंका के जेठ जो जोनस ने 30 जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ दोबारा शादी रचाई थी। इसी शादी को अटेंड करने के लिए प्रियंका कई दिनों से पेरिस में हैं।
वहीं जेठ-जेठानी की शादी अटेंड करने के बाद देसी गर्ल ने पति निक संग पेरिस के एक फैशन शो में शिरकत की। हाल ही में उस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका डार्क ग्रीन स्कैलप्ड स्लीव सिल्क गाउन में स्टनिंग अंदाज में दिख रही हैं।
इस ड्रेस पर गोल्डन एंड ब्लैक बैल्ट लगी थी, जो इस गाउन को नया लुक दे रही थी। इस दौरान प्रियंका ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, चैरी लिपस्टिक के साथ कम्पलीट किया था।
शेड्स उनके लुक को चार चांद लगा रहे हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो प्रियंका ने मैसी बन बनाया था। प्रियंका ने ईयररिंग्स और ब्लैकट हील्स कैरी की थे।
वहीं निक की बात करें तो वह ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे थे।पेरिस की सड़कों पर कपल ने मुस्कुराते हुए कैमरे में पोज दिए। तस्वीरों में दोनों की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिली।
कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website