
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अच्छी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की पति निक जोनस संग रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने पति निक जोनस संग नया साल विदेश में ही सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की हैं। कपल की ये तस्वीरे शेयर होते ही तेजी से वायरल हो रही हैं।
वायरल तस्वीरों में प्रियंका स्टेज पर ही पति निक जोनस को किस करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दोनों का बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।
लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका पिंक कलर की ड्रेस में बेहद हॉट दिखाई दे रही हैं। ड्रेस के डीप नेक से एक्ट्रेस के क्लीवेज साफ दिखाई दे रहे हैं।
पिंक लिपस्टिक और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। वहीं सिंगर निक जोनस ब्लैक कोट में परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं।
इस तरह रोमाटिंक होते हुए दोनों एक-दूसरे से वाइन शेयर करते नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों के साथ कपल के इस इंवेट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
Home / Entertainment / प्रियंका ने निक जोनस संग यूं की नए साल की शुरूआत, स्टेज पर ही किया पति को KISS
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website