
एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा इन दिनों न्यूयाॅर्क में पति निक जोनस संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। निकयंका आए दिन सोशल मीडिया पर भी अपने प्यार इजहार करते हैं। आए दिन दोनों फैंस को कपल्स गोल्स देते रहते हैं।
दोनों चाहे अपने काम में चाहे कितने भी बिजी क्यों न हो एक-दूसरे के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में ये कपल काफी फेमस है।
हाल ही में एक बार फिर कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इस दौरान प्रियंका प्रिटिंड शर्ट ड्रेस में बोल्ड दिखीं। मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक, ओपन हेयर्स और शेड्स से पीसी के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
उन्होंने अपने इस लुक को हाई नी लेंथ बूट्स से कंप्लीट किया था। इस दौरान पीसी ने ब्लैक साइड स्लिंग बैग पेयर किया था।
वहीं निक की बात करें तो वह फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम लग रहे हैं। कपल ने हाथों में हाथ डाल कई पोज दिए। प्रियंका और निक की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों राजकुमार राव के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग में बिजी हैं।
पीसी संजय लीला भंसाली की अपमिंग फिल्म ‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आ सकती हैं। निक की बात करें तो वह भी अपनी अगली म्यूजिक एल्बम पर काम कर रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website