
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई काफी सुर्खियों में है। इस दौरान की तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि सगाई के बाद निक अमेरिका वापिस लौट गए हैं।
इस सगाई में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा निक और प्रियंका की सेलिब्रेशन में काटा केक। खबरों के मुताबिक केक को मुंबई की मशहूर पेस्ट्री शॉप Tier Nom Patisserie से बनवाया गया था। 3 स्टोरी केक का वजन 15 किलो था।
केक को खूबसूरत बनाने के लिए 24 कैरेट गोल्ड की पत्तियों से सजाया गया था। बटर क्रीम केक को पिंक cymbidium orchids फूलों से सजाया गया था। केक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
बता दें कि बॉलीवुड की देसी गर्ल के रूप में चर्चित प्रियंका ने अमेरकिन सिंगर निक के साथ शनिवार की सुबह सगाई की। सगाई सेलिब्रेशन के लिए शनिवार शाम बॉलीवुड के चुनिंदा गेस्ट और फैमिली के लिए पार्टी भी रखी गई थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और व्यापार जगत की चुनिंदा जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website