
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयाॅर्क में पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइन स्पेंड कर रही हैं। आए दिन इस कपल की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। निकयंका अक्सर कपल गोल्स देते रहते हैं। ये कपल देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी पॉपुलर है।
बिजी शेड्यूल के बीच भी निकयंकाखुद के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं। इसी बीच सोमवार शाम इस कपल को न्यूयाॅर्क के एक होटल के बाहर देखा गया। इस दौरान 37 की पीसी टरटेलनेट रेड स्वैटर और ब्लू डेनिम जींस में स्टनिंग दिख रही हैं।
मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इसके साथ उन्होंने हील्स पेयर किए हैं। वहीं निक की बात करें तो वह ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे हैं। इस दौरान प्रियंका की डाॅगी डायना भी साथ दिखीं।
तस्वीरों में निक डायना के साथ मस्ती करते दिखे। वायरल हुईं इन तस्वीरों में निकयंका काफी खुश दिख रहे हैं। फैंस निकयंका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि प्रियंका लगातार अपने फैशन की वजह से हमारे दिलों पर राज कर रही हैं अपने लंबे और सफल करियर में एक्ट्रेस न केवल इंडस्ट्री को यादगार पल दिया है बल्कि हाॅलीवुड में भी अलग पहचान बना ली है।
फैशन के मामले में पीसी ने एक अलग ही ट्रेंड सेट कर दिया है। पीसी जो भी कैरी करती है उसमें स्टाइल के साथ-साथ स्वैग भी होता है। वह अपने फैशनेबल लुक्स, स्टाइलिश अंदाज के लिए तो ग्लोइबल आइकन के नाम से फेमस हैं।
काम की बात करें तो पीसी की फिल्म द स्काई इड पिंक का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ट्रेलर इमोशन से भरा है। इस फिल्म के जरिए पीसी 3 साल बाद बॉलीवुड कमबैक कर रही हैं।
फिल्म में उनके अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही हैं। इसके अलावा प्रियंका हाॅलीवुड स्टार मिंडी कलिंग मुख्य भूमिका में हैं। वहीं निक इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजैक्ट्स और काॅन्सर्ट में बिजी हैं।
Home / Entertainment / स्टनिंग लुक में पति संग न्यूयाॅर्क की सड़कों पर दिखीं प्रियंका,डायना के साथ मस्ती करते दिखे निक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website