
प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों न्यूयाॅर्क में पति निक जोनस संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। आए दिन उन्हें न्यूयाॅर्क की सड़कों पर स्पाॅट किया जाता है। हाल ही में प्रियंका को न्यूयाॅर्क के एक हाॅटेल के बाहर देखा गया। इस
लुक की बात करें तो पीसी ऑफ व्हाइट कलर के टाॅप के साथ मैचिंग पैंट में स्टाइलिश दिखीं। इसके साथ उन्होंने ग्रे कलर का जैकेट पेयर किया था। मिनिमल मेकअप,ओपन हेयर्स,मेहरून लिपस्टिक और शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।
इस दौरान प्रियंका ने ब्लू कलर का बैग कैरी किया था। वहीं उनके देवर की बात करें तो वह ब्लैक हुडी और ट्राउजर में कूल दिखे। उन्होंने टोपी और जैकेट से अपने लुक को पूरा किया था।
सामने आईं तस्वीरों में प्रियंका अपने देवर के आगे चल रही हैं। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
प्रियंका अपने हर अंदाज से फैंस को अपना दीवाना बना लेती हैं। देश और विदेशों में भी पीसी की ड्रेसिंग सेंस के चर्चे हैं। साड़ी से लेकर वेस्टर्न लुक तक में प्रियंका कहर ढाती है। लड़कियां उनके लुक को फाॅलो करती हैं।
काम की बात करें तो प्रियंका की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ इसी साल रिलीज हिई है। फिल्म को फैंस से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं थीं। प्रियंका ने राजकुमार राव के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ मे नजर आएंगी। इसकी शूटिंग हाल ही में दोनों ने दिल्ली में खत्म की। प्रियंका संजय लीला भंसाली की अपमिंग फिल्म ‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह के साथ नजर सकती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website