
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस और फैमली के साथ कैलिफोर्निया के मैमॉथ माउंटेन स्थित स्की रिसॉर्ट में छुट्टियां मना रहे हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
तस्वीरों में प्रियंका के जेठ-जेठानी जो और सोफी टर्नर भी नजर आ रहे हैं। कुछ वीडियो में कुछ सभी बियर के साथ खेलते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा- Happy super bowl Sunday everyone!
बता दें कि प्रियंका ने बीते साल अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी रचाई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘इज नॉट इट रोमांटिक’ में नजर आने वाली हैं जिसमें वह एक योगा टीचर के किरदार में दिखेंगी।
यह फिल्म भारत में नेटफ्लिक्स पर 28 फरवरी को औऱ अमेरिका और कनाडा में 13 फरवरी को रिलीज होगी। वहीं प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। फिल्म की आधी शूटिंग प्रियंका ने शादी से पहले खत्म कर ली थी। फिल्म में को प्रियंका के अलावा आदित्य रॉय कपूर संग प्रोड्यूस कर रही हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website