
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बाॅयफ्रेंड निक जोनस के साथ हुई सगाई को लेकर काफी सुर्खिसों में हैं। सगाई करने के बाद निक जहां अपने मम्मी-पापा के साथ यूएस चले गए थे। वहीं प्रियंका फिल्म ‘द स्कॉई इज पिंक’ की शूटिंग में बिजी हो गई।
हाल ही में प्रियंका और निक को मलिबू के रेस्त्रों के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में प्रियंका ब्लू कलर की जिन्स और ब्लैक शर्ट पहने नजर आईं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।
वहीं निक रोयाल ब्लू कलर की शर्ट और ब्राउन पेंट पहने काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीरों की खास बात यह है कि हमेशा मेशा एक दुसरे का हाथों में हाथ डाले नजर आने वाले प्रियंका और निक पहली बाद हाथ थामे हुए नजर नहीं आए। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि दोनों की सगाई 18 अगस्त को हुई थी। इस ग्रैंड फंक्शन की कई तस्वीरें सामने आई थी जिसमें रोका सेरेमनी और पार्टी की फोटो शामिल थी। खबरों की मानें तो इन दोनों कपल की शादी इसी साल अक्टूबर में हो सकती है। निक और प्रियंका की सगाई के बाद इनकी शादी को लेकर कई खबरें आई थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website