Friday , March 27 2026 1:38 AM
Home / Entertainment / अपने ब्राइडल शॉवर पर प्रियंका ने पहनी इतने करोड़ की ज्वेलरी, नेकलेस से नहीं हटेगी आपकी नजर

अपने ब्राइडल शॉवर पर प्रियंका ने पहनी इतने करोड़ की ज्वेलरी, नेकलेस से नहीं हटेगी आपकी नजर


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं अब प्रियंका की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। बीते दिनों न्यूयॉर्क में प्रियंका के ब्राइडल शॉवर की सेरेमनी का आयोजन किया गया था।
इस दौरान प्रियंका व्हाइट अॉफ शोल्डर ड्रेस पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। लुक को कम्पलीट करने के लिए प्रियंका ने डायमंड नेकलेस पहना था जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहा था। एेसे में उनका हर कोई फैंस ये जानना चाहता हैं कि प्रियंका का ब्राइडल शॉवर लुक आखिर कितने का था।
खबरों के मुताबिक प्रिंयका ने अपने ब्राइडल शॉवर में मरचेसा की ड्रेस और टिफिनी एंड कंपनी की एक मिलियन डॉलर की ज्वैलेरी पहनी थी। प्रिंयका ने जो ज्वैलेरी पहनी थी उसकी कीमत करीब एक मिलियन डॉलर है और उन्होंने नेकपीस के अलावा अपनी इंगेजमेंट रिंग भी पहनी हुई थी जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ है।
इस हिसाब से प्रियंका ने अपने ब्राइडल शॉवर में दो गहने पहने थे उसकी कुल कीमत करीब 9.5 करोड़ आंकी जा रही है। वहीं अगर उनकी ड्रेस की बात करें तो प्रियंका की ड्रेस की कीमत करीब 4.4 लाख रुपए बताई जा रही है।
बता दें कि प्रियंका के लिए इस ब्राइडल शॉवर पार्टी का आयोजन उनकी करीबी दोस्त मुबिना और अंजुला ने किया।
इस जश्न में उनके कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। प्रियंका और निक इसी साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं।
हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नही आई है।
खबरों की मानें तो प्रियंका और निक इसी साल दिसंबर की 2 तारीख को राजस्थान के जोधपुर में शादी करेंगे।
ऐसे में प्रियंका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन देखने के बाद तो साफ है कि उनकी शादी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है।