
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। हाल ही में सोफी को पति जो के साथ अपने होने वाले बच्चे के लिए शाॅपिंग करने निकली। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं।
सामने आईं इन तस्वीरों में सोफी व्हाइट हुडी और ब्लू ट्राउजर में कूल दिखीं। इस दौरान सोफी का नो मेकअप लुक देखने को मिला।
वहीं जो ब्लैक टी-शर्ट, जींस में हैंडसम दिखे। सामने आई एक तस्वीर में सोफी शाॅपिंग माॅल में बच्चे की टी-शर्ट थामें दिख रही हैं। सोफी-जो की ये तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि जो और सोफी ने बड़े ही प्राइवेट तरीके से शादी की थी। सोफी और जो ने बीते साल 1 मई को अचानक सोफी टर्नर के साथ शादी कर ली। इसके बाद कपल ने जुलाई में एक बार फिर शादी रचाई थी। इस शादी में परिवार और कुछ फ्रेंड्स शामिल थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website