
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस से खूब तारीफें बटौरती हैं। देसी गर्ल की ड्रेसिंग सेंस का कोई जवाब नहीं हैं। उनका हर लुक और स्टाइल फैंस को इंप्रेस कर रहा है। पीसी जो भी कैरी करती है उसमें स्टाइल के साथ-साथ स्वैग भी होता है।
ग्लोबल स्टाइल आइकोन के नाम से मशहूर प्रियंका के स्टाइल को लड़कियां फाॅलो करती हैं। हाल ही में एक बार फिर प्रियंका अपने गजब के फैशन स्टेटमेंट के लिए एक बार फिर चर्चा में हैं।
इंटरनेशनल फेम बन चुकी ‘देसी गर्ल’ प्रियंका का मंगलवार को लॉस एंजेलिस की सड़कों पर देखा गया। इस दौरान पीसी प्रिंटिड लाॅ कट टाॅप के साथ व्हाइट कलर के हाई वेस्ट ट्राउजर में बेहद हाॅट अंदाज में दिखीं।
इस ड्रेस में उनके क्लीवेज साफ दिख रहे थे। पीसी ने मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक,शेड्स और खुले बालों से अपने लुक को पूरा किया था। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का बैग कैरी किया था।
फुटविअर की बात करें तो पीसी ने व्हाइट हील्स पेयर की थी। पीसी का ये हाॅट अंदाज देख आपकी सांसे थम जाएंगी। एक्ट्रेस ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए।
पीसी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों हाॅलीवुड प्रोजैक्ट्स में बिजी हैं। इसके अलावा वह राजकुमार राव के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आएंगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website