
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी दूसरी शादी के बंधन में बंध गए हैं। जो जोनस और सोफी टर्नर की शाही शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। जिसमें जो औक सोफी वेडिंग ड्रेस में दिख रहे हैं।
जानाकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों कपल ने साधारण ढंग से शादी कर ली थी। इस शादी में कुछ खास लोग ही मौजूद थे। वहीं अब दोनों ने धूमधाम से शादी की है, जिसमें इनके दोस्तों समेत परिवार के सभी सदस्य दिखाई दे रहे हैं।
सामने आई वेडिंग की तस्वीरों में सोफी व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके हाथ में व्हाइट फ्लॉवर्स भी पकड़े हैं। तस्वीर में सोफी के सामने जो जोनस छाता लिए हुए खड़े हुए हैं। हालांकि जो का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन वो भी ब्लैक सूट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं।
Home / Entertainment / शादी के बंधन में बंधे प्रियंका के जेठ-जेठानी, व्हाइट गाउन में PRINCESS की तरह दिखीं सोफी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website