देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शुक्रवार को अपने ससुराल में होली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कैटरीना कैफ,विक्की कौशल,जैकलीन फर्नांडिस समेत कई स्टार्स पहुंचे।
लेकिन इस पार्टी की सारी लाइमलाइट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके विदेशी पति निक जोनस ले गए। इस दौरान प्रियंका और निक मैचिंग कपड़ों में दिखे। कपल के कपड़ों के कलर्स का कॉम्बिनेशन ऐसा था कि वे एक-दूसरे के रंग में रंगे नजर आ रहे थे।
लुक की बात करें तो पीसी के सूट में दिखी। इस कुर्ते में ऊपर से जहां स्ट्रेट कट था तो वहीं बॉर्डर पर फ्रिल डिजाइन दी गई थी। कुर्ते की खास बात उस पर किया गया कलरफुल थ्रेड वर्क था। ब्लू, पिंक, येलो, ग्रीन जैसे कई कलर्स के मिक्स से इस कुर्ते की खूबसूरती और बढ़ गई थी।
हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को लाइट वेवी रखा था। लाइट मेकअप पीसी के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं निक की बात करें तो वह वाइट स्ट्रेट कट कुर्ता और पजामे में हैंडसम दिखे। इस कुर्ते की बॉर्डर और सेमी चाइनिज कॉलर पर भी कलरफुल पाइपिन लगाई गई थी।
ये कलर्स प्रियंका के कुर्ते से मैच कर रहे थे।प्रियंका और निक के सिर्फ कपड़े ही मैचिंग ही नहीं बल्कि फुटवेअर तक सेम कलर के थे। दोनों ही अपनी आउटफिट्स के साथ येलो कलर के फुटवेअर्स पहने नजर आए। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
Home / Entertainment / ईशा अंबानी की होली पार्टी में पति संग प्रियंका की स्टाइलिश एंट्री, मैचिंग आउटफिट्स में दिए कपल गोल्स
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website