Thursday , March 26 2026 8:52 PM
Home / Entertainment / वन शोल्डर गाउन में प्रियंका का स्टाइलिश लुक, रेड लुक देख फैंस हुए दीवाने

वन शोल्डर गाउन में प्रियंका का स्टाइलिश लुक, रेड लुक देख फैंस हुए दीवाने


ग्लोबल आइकोन प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह जो भी कैरी करती हैं उनमें उनका स्वैग देखते ही बनता है। प्रियंका की ड्रेसिंग ये बताती है कि कुछ भी करने के लिए जज्बा होना चाहिए।
इंडिया में ही नहीं विदेशों में भी फैंस उनके फैशन के दीवाने हैं। वह अपने फैशनेबल लुक्स, स्टाइलिश अंदाज के लिए तो ग्लोबल आइकन के नाम से फेमस हैं।
उनका हर लुक और स्टाइल फैंस को इंप्रेस कर रहा है। हाल ही में प्रिंयका न्यूयाॅर्क में हुए UNICEF Snowflake Ball अवार्ड शो में पहुंची। इस दौरान प्रियंका का रेड लुक देखने को मिला।
लुक की बात करें तो पीसी रेड कलर के वन शोल्डर गाउन में बेहद स्टाइलिश नजर आईं। पीसी ने मिनिमल मेकअप,ओरेंज लिपस्टिक और पोनी से अपने लुक को पूरा किया था।
शो में एक्ट्रेस ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग खत्म की है। इसमें उनके साथ राजकुमार राव हैं। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपमिंग फिल्म ‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं। इसके अलावा उनके पास कई हाॅलीवुड प्रोजैक्ट्स भी हैं।