
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी को आज आईपीएल फे्रंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान पद से हटा दिया गया और उनके स्थान पर आस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंपी गयी। इस तरह से धोनी की अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट दोनों से कप्तानी के तौर पर पारी समाप्त हो गई।
धोनी ने इस साल के शुरू में भारत की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी छोड़ दी थी लेकिन वह टीम में बने हुए हैं। इसी तरह से वह पुणे फ्रेंचाइजी की तरफ से एक खिलाड़ी के रूप में खेलते रहेंगे। राइजिंग सुपरजाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने कहा कि धोनी ने इस्तीफा नहीं दिया। हमने आगामी सत्र के लिये स्टीव स्मिथ को कप्तान नियुक्त किया है। सच में कहूं तो पिछला सत्र हमारे लिये अच्छा नहीं रहा और हम चाहते थे कि कोई युवा खिलाड़ी टीम की अगुवाई करें और हमने आगामी सत्र से पूर्व इसमें बदलाव किए।
यह पहला अवसर है जबकि सभी प्रारूपों से भारतीय टीम की कप्तानी छोडऩे वाले धोनी को उनके पद से हटाया गया। यह फैसला बेंगलुरू में कल होने वाली खिलाडिय़ों की नीलामी से एक दिन पहले किया गया। गोयनका ने कहा कि मैं एक कप्तान और इंसान के रूप में धोनी को पूरा सम्मान करता हूं। धोनी हमारी टीम का हिस्सा बने रहेंगे। फेे्रंचाइजी के सर्वश्रेष्ठ हित में लिए गए फैसले का उन्होंने समर्थन किया है। ’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website