Friday , December 26 2025 12:14 PM
Home / News / पुतिन ने लॉन्च किया अंडरवॉटर परमाणु हथियार पोसाइडन, बैलिस्टिक मिसाइल से भी है खतरनाक, ले आएगा रेडियोएक्टिव सुनामी

पुतिन ने लॉन्च किया अंडरवॉटर परमाणु हथियार पोसाइडन, बैलिस्टिक मिसाइल से भी है खतरनाक, ले आएगा रेडियोएक्टिव सुनामी


रूस का नया हथियार पारंपरिक पनडुब्बियों से भी तेज जा सकता है और दुनिया के किसी भी महाद्वीप तक पहुंच सकता है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से भी खतरनाक बताया है।
रूस ने परमाणु क्षमता से लैस और परमाणु ऊर्जा से चलने वाले अपने अंडरवाटर ड्रोन पोसाइडन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए परीक्षण को बड़ी सफलता बताया और इस हथियार की बेजोड़ ताकत की तारीफ की। पुतिन ने एक सैन्य अस्पताल का दौरा करते हुए पुतिन ने कहा, हमने कल एक और संभावित प्रणाली- मानवरहित अंडरवाटर डिवाइस पोसाइडन, जो एक परमाणु ऊर्जा इकाई से भी लैस का है, का एक और परीक्षण किया है। पुतिन ने कहा कि इस ड्रोन टारपीडो को रोकने का कोई तरीका नहीं है।
पुतिन के अनुसार, रूस का नया हथियार पारंपरिक पनडुब्बियों से भी तेज जा सकता है और दुनिया के किसी भी महाद्वीप तक पहुंच सकता है। पुतिन ने अंडरवाटर ड्रोन की तारीफ करते हुए कहा कि कोई भी देश पोसाइडन की गति और गोता लगाने की गहराई की बराबरी नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि निकट भविष्य में किसी के ऐसा करने की संभावना नहीं है।