
मॉस्को: क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि जासूसी विवाद को लेकर पश्चिमी देशों द्वारा बड़े पैमाने पर रूसी राजनयिकों को निष्कासित किए जाने के बावजूद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने अमरीकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।
पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेसको ने कहा, ‘यह अमरीकी पक्ष पर निर्भर करता है लेकिन रूसी पक्ष अब भी खुला है।’ पेसको ने कहा कि रूसी पक्ष अमरीका सहित सभी देशों के साथ पारस्परिक हित और भरोसेमंद रिश्ते को लेकर तैयार है। उन्होंने कहा कि रूस के 60 से अधिक राजनयिकों को निष्कासित किए जाने के वाशिंगटन के फैसले के बाद ट्रंप बैठक के लिए तैयार हैं या नहीं, इसकी जानकारी क्रेमलिन को नहीं है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website