
इन दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) चीन के दौरे पर हैं. रूसी राष्ट्रपति बीजिंग में बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) की तीसरी सालगिरह में अतिथि के रूप में चीन पहुंचे हैं. इस दौरान बुधवार (18 अक्टूबर) को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अरबों डॉलर की परियोजना बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव परियोजना के जश्न में बीजिंग के तियानमेन स्क्वायर के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में एक समारोह का आयोजन किया. इस समारोह में विश्व भर में 1000 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल आयोजित समारोह में जैसे ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपना भाषण शुरू किया ठीक उसी वक्त समारोह में मौजूद यूरोपीय प्रतिनिधियों सहित कई लोग शिखर सम्मेलन से बाहर चले गये. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक बाहर जाने वाले प्रतिनिधियों में फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री यूरोपीय जीन-पियरे रफ़रिन भी शामिल थे.
वॉक आउट का हुआ वायरल – यूरोपीय प्रतिनिधियों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर के स्पीच के दौरान वॉक आउट करते हुए यूरोप और पश्चिम में बढ़ते भू-राजनीतिक विभाजन को रेखांकित की कोशिश की है. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रहा है, जिसमें यूरोपीय प्रतिनिधियों को कार्यक्रम से वॉक आउट होते दिखाया जा रहा है
Home / Uncategorized / चाइना समिट में पुतिन की सरेआम हुई किरकिरी! शी जिनपिंग के सामने ही यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ फूटा गुस्सा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website