फ्रांस ने राफेल लड़ाकू विमान से 20 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित लक्ष्य को MICA मिसाइल से मार गिराया, जिसे रक्षा मंत्री ने मील का पत्थर बताया। यह सफलता तब मिली है, जब पाकिस्तान ने राफेल को लेकर बिना सबूत के दावा किया था।
फ्रांस ने राफेल लड़ाकू विमान से 20 किलोमीटर की ऊंचाई पर अपने लक्ष्य को मार गिराया है। इसके लिए राफेल ने MICA मिसाइल का इस्तेमाल किया। माइका हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जिसे खास तौर पर राफेल, मिराज-2000 और यूरोफाइटर टाइफून के लिए विकसित किया गया है। फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने एक्स पर इस घटना का एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें राफेल को आसमान में मौजूद अपने लक्ष्य को मार गिराते हुए दिखाया गया है। उन्होंने इस घटना को मील का पत्थर बताया है। राफेल ने यह शिकार तब किया है, जब पाकिस्तान ने पिछले महीने बिना सबूत दिए इस फ्रांसीसी विमान को लेकर बड़ा दावा किया था।
राफेल ने किस चीज को मार गिराया – दरअसल, राफेल ने जिस चीज का शिकार किया, वह बहुत अधिक ऊंचाई पर संचालित होने वाले गुब्बारे थे। इन गुब्बारों का इस्तेमाल मौसम विभाग और दूसरी एजेंसियां अंतरिक्ष अध्ययन के लिए करती हैं। मार गिराने के समय ये गुब्बारे 20 किमी (65,000 फीट) से अधिक की ऊंचाई पर उड़ रहे थे। इन गुब्बारों को सेंटर नेशनल डी’एट्यूड्स स्पैटियल्स/नेशनल सेंटर फॉर स्पेस स्टडीज (CNES) संचालित रहा था, लेकिन यह अपनी सेवा अवधि को पूरा कर चुके थे और नष्ट किए जाने का इंतजार कर रहे थे।
फ्रांसीसी रक्षा मंत्री ने क्या कहा – रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने एक्स पर कहा, “राफेल और मिराज 2000 विमानों ने CNES द्वारा प्रदान की गई बहुत अधिक ऊंचाई (THA) पर संचालित होने वाले समताप मंडल के गुब्बारों पर सफलतापूर्वक पहला MICA मिसाइल लॉन्च किया। इन टेस्ट लॉन्च ने विमान, उसके पायलट और उसके हथियारों पर तकनीकी बाधाओं को 20 किलोमीटर की ऊंचाई से आगे धकेल दिया। यह थेल्स हाई एल्टीट्यूड के लिए हमारे सशस्त्र बलों की रणनीति के अवरोधन घटक में पहला मील का पत्थर है, जो एक संघर्ष क्षेत्र बन रहा है। इस सफलता के लिए हमारे वायुसैनिकों और सभी टीमों को बधाई।”
माइका मिसाइल से लगाया सटीक निशाना – MICA, राफेल और मिराज 2000-5 विमानों के नवीनतम वेरिएंट्स के लिए एक मल्टी-मिशन एयर-टू-एयर मिसाइल सिस्टम है। MICA मिसाइल BVR (बियॉन्ड विज़ुअल रेंज) और SR (शॉर्ट रेंज) दोनों तरह की स्थितियों में प्रदर्शन कर सकती है। यह मिसाइल अपने लक्ष्य को पिन पाइंट एक्यूरेसी से हिट करती है। यह सभी मौसमों में अपने लक्ष्यों को भेद सकती है। इसके अलावा इसमें गुप्त अवरोधन क्षमता भी होती है, जो दुश्मन के जैमर को निष्क्रिय कर सकती है। इसमें इंफ्रारेड सीकर भी होता है, जो अपने लक्ष्य से निकलने वाली गर्मी को पहचानकर उसे नष्ट कर सकती है।
Des Rafale et Mirage 2000 ont réalisé avec succès les premiers tirs de missiles MICA vers des ballons stratosphériques opérant à très haute altitude (THA) fournis par le @CNES
— Sébastien Lecornu (@SebLecornu) June 23, 2025
Des tirs d’essai repoussant les contraintes technologiques qui s’exercent sur l’avion, son pilote et… pic.twitter.com/mu2eqTNr8s