Saturday , March 28 2026 11:11 PM
Home / News / राजपथ नहीं अब कर्तव्यपथ

राजपथ नहीं अब कर्तव्यपथ


सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट (Central Vista Project) की एक बेहद खास योजना सेंट्रल विस्टा लॉन (Central Vista Lawns) का नाम बदलकर कर्तव्य पथ (Kartavya Path) कर दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 2019 में इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। 10 दिसंबर 2020 को पीएम ने इस योजना की आधारशिला रखी थी। इसी योजना के तहत विस्टा लॉन तैयार हो गया है। 8 सितंबर को इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। ऐतिहासिक राजपथ और राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक फैले सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर अब ‘कर्तव्य पथ’ करने के पीछे भी बड़ी भूमिका है। दरअसल, केंद्र सरकार औपनिवेशिक काल के सभी नामों से एक-एक कर बदल रही है।
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट : राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट की ये पूरी सड़क अब कर्तव्य पथ के नाम से जानी जाएगी। यह लॉन सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस परियोजना में नया संसद भवन, केंद्रीय सचिवालय और अन्य कई सरकारी कार्यालय भी बनेंगे। 100 साल के इतिहास में तीसरी बार राजपथ का नाम बदला गया है। पहले इसे किंग्सवे कहा जाता था। 1955 में इसका नाम बदलकर राजपथ किया गया था। 7 सितंबर को इसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया।