
मुंबई में फिल्म ‘बवाल’ की स्टार स्टडिड स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान बीटाउन के सभी सितारे एक से बढ़कर एक लुक में पहुंचे। सच कहें, तो सबका लुक इतना फैशनेबल था कि ऐसा लगा जैसे कोई अवॉर्ड या फैशन नाइट ऑर्गनाइज की जा रही हो। इन्हीं स्टाइलिश लोगों में से एक रकुल प्रीत भी थीं, जो इतनी स्मार्टली ड्रेस्ड थीं कि वो हॉट कपड़े पहनी मूवी की लीड अदाकारा जाह्नवी कपूर तक पर भारी पड़ गईं। (सभी तस्वीरें: योगेन शाह)
रकुल ने दिखाईं बॉस वाइब्स – रकुल प्रीत को आमतौर पर रेड कार्पेट्स पर बेहद गॉरजस ड्रेसेस में देखा जाता है, लेकिन इस बार ‘बवाल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के ब्लू कार्पेट पर उन्हें थोड़ा अलग अवतार में देखा गया। इस बार अदाकारा ने ग्लैम की जगह स्मार्ट लुक को प्रिफरेंस दी और अपनी बॉस वाइब्स से सुपर इम्प्रेस कर दिया।
क्या पहनी थीं रकुल? – रकुल ने चेकर्ड प्रिंट का टू-पीस सेट पहना था। इसमें ऊपर ब्लेजर जैकेट दी गई थी। इसे कूल टच देने के लिए रकुल ने स्लीव्स को कोहनी तक फोल्ड किया हुआ था।
वहीं सेट में नीचे मिनी स्कर्ट दी गई थी, जिसमें वर्कआउट लवर ये अदाकारा अपने टोन्ड लेग्स को जमकर फ्लॉन्ट करती नजर आई। इस सेट को कंप्लीट लुक देने के लिए रकुल ने जूल नेकलाइन का ब्लैक क्रॉप्ड टॉप पहना था।
हील्स? ना, इन्होंने तो पहने ऐसे शूज- इस अदाकारा को अक्सर शॉर्ट ड्रेसेस के साथ हील्स पेयर करते देखा जाता है। हालांकि, इस बार उन्होंने इनकी जगह वाइट चंकी स्नीकर्स पहने थे। अदाकारा ने अपने लुक को स्मार्ट वॉच, छोटे हूप्स वाले इयररिंग्स और नैचरल टोन मेकअप के साथ बालों को लाइट वेव्स में स्टाइल कर परफेक्ट बनाया था।
जाह्नवी ने क्या पहना था? – चलिए आपको जाह्नवी के लुक की तस्वीरें भी दिखा देते हैं। कपूर परिवार की इस लाडली ने अपनी मूवी की स्क्रीनिंग के लिए हमेशा वाला बोल्ड लुक चुना था। उन्होंने ऐसे कपड़े पहने थे, जो फिगर हगिंग थे और उनकी बॉडी को जबरदस्त तरीके से कॉम्प्लिमेंट कर रहे थे।
क्यों जाह्नवी से बेहतर है रकुल का लुक? – इसमें कोई शक नहीं कि जाह्नवी कपूर का लुक काफी ग्लैमरस था, लेकिन इसमें कुछ नया नहीं था। वहीं रकुल का लुक भले ही उनके सामने सिंपल था, लेकिन उसमें नजर आई फ्रेशनेस को इग्नोर कर पाना मुश्किल था।
Home / Entertainment / Bollywood / रकुल प्रीत ने शॉर्ट्स और टॉप पहन मचाया ‘बवाल’, बेचारी लीड एक्ट्रेस तक से चुरा लिया ध्यान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website