Wednesday , April 1 2026 8:26 AM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘रामायणम्’ टीजर: LA में रणबीर कपूर बोले- मर्यादा पुरुषोत्तम राम मार्गदर्शक, 2 सेकेंड की झलक देख फैंस दीवाने

‘रामायणम्’ टीजर: LA में रणबीर कपूर बोले- मर्यादा पुरुषोत्तम राम मार्गदर्शक, 2 सेकेंड की झलक देख फैंस दीवाने


रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायणम्’ के मेकर्स 2 अप्रैल को भारत में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करेंगे। फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच, फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा, एक्टर रणबीर कपूर और निर्देशक नितेश तिवारी ने लॉस एंजिल्स के एक आईमैक्स थिएटर में इस ऐत‍िहासिक फ‍िल्म की पहली झलक यानी टीजर रिलीज किया है। फैंस इसे देख दीवाने हुए जा रहे हैं। जबकि सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड हो रहा है। मेकर्स ने इस दौरान मीडिया सेशन भी आयोजित किया था, जहां रणबीर कपूर ने भगवान राम को अपना मार्गदर्शक बताया है।
इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर ने भगवान राम के महत्व और अरबों लोगों के मार्गदर्शक होने के बारे में बात की। एक्टर ने भगवान राम को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ भी कहा।
रणबीर कपूर ने भगवान राम पर की बात – उन्होंने कहा, ‘भगवान राम सदियों से और हमारे बाद भी दुनिया भर के अरबों लोगों के मार्गदर्शक रहे हैं। वे हमारे जाने के बाद भी बने रहेंगे वे हमें विपत्तियों के बारे में मानवीय भावना का ज्ञान कराते हैं। वे करुणा, साहस, धर्म और क्षमा के प्रतीक हैं। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, जिसका अर्थ है आदर्श पुरुष।’
‘रामायणम्’ की पहली झलक – वीडियो में सिनेमाघरों में दिखाई गई फिल्म की पहली झलक दिखाई गई है, जिसे देखकर दर्शक बेकाबू हो गए। सिनेमाघरों में यह झलक देखने वाले कई फैंस ने सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी खुशी जाहिर की। एक फैन ने लिखा, ‘भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर के सिर्फ 2 सेकंड और सिनेमाघरों में दर्शकों की प्रतिक्रिया जबरदस्त थी।’ एक ने लिखा, ‘सिर्फ 2 सेकंड स्क्रीन पर… और रोंगटे खड़े हो गए। पूरी फिल्म की कल्पना कीजिए। लोगों की प्रतिक्रिया सब कुछ बयां करती है… यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक भावना है।’
फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा ने दिया अपडेट – 27 मार्च को नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि फिल्ममेकर हनुमान जयंती के मौके पर 2 अप्रैल को फिल्म की अगली झलक जारी करने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘शुभ राम नवमी। यह कहानी हम सभी की है, और हमने जो भी कदम उठाया है, वह गहरी जिम्मेदारी, भक्ति और लगन से प्रेरित है ताकि हम अपनी रामायण को उसके सच्चे स्वरूप और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से पर्दे पर उतार सकें।’