Tuesday , March 24 2026 5:04 PM
Home / Entertainment / Bollywood / अनिल कपूर से अचानक मिलने पहुंचे रणवीर सिंह

अनिल कपूर से अचानक मिलने पहुंचे रणवीर सिंह

अभिनेता रणवीर सिंह सोमवार को काम के बीच अचानक से अनिल कपूर से मिलने जा पहुंचे। एक बयान में कहा गया कि अनिल जब नेटफ्लिक्स की आगामी ओरिजनल सीरीज ‘सिलेक्शन डे’ के बारे में साक्षात्कार दे रहे थे, तभी इस बीच अपनी फिल्म के प्रमोशन से समय निकालकर रणवीर दिग्गज अभिनेता से मिलने जा पहुंचे।

दोनों ने ‘सिलेक्शन डे’ पर चर्चा करने के लिए साथ में समय बिताया। यह दो भाइयों की कहानी है, जिनकी किस्मत में क्रिकेट की दुनिया का चमकता सितारा बनना लिखा होता है।