
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आंद्रे रसेल का सीपीएल में जमायका थलाइवाज की ओर से खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बारबाडोस ट्राइटेंड्स के खिलाफ शनिवार को मैच के दौरान विकटों पर गेंद लगने के बाद भी वह आउट नहीं हुए जिसके बाद अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान उन्हें लात मारते हुए नजर आए। सीपीएल ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है जो वायरल हो गया।
दरअसल, रसेल बल्लेबाजी पर थे और राशिद द्वारा डाली गई गेंद स्टंप पर जाकर लगी और बेल्स की लाइट जल उठी, हालांकि बेल्स गिरी नहीं जिस कारण वह आउट नहीं दिए गए। यह देखकर राशिद के साथ-साथ रसेल भी हैरान रह गए। नॉट आउट दिए जाने के बाद रसेल राशिद को चिढ़ाने लगे और फिर राशिद ने भी उन्हें मजाक में किक मार दी। हालांकि राशिद की लात रसेल को लगी नहीं।इसके बाद दोनों हंसने लगे।
मैच की बात करें जमायका थलाइवाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रसेल के 54 और जरमेन के 74 रनों की बदौलत 20 ओवर में 161 रन बनाए। लक्ष्य प्राप्ति के लिए मैदान में उतरी बारबाडोज के जोनाथन कार्टर (45) और जेसन होल्डर (69) ने खराब शुरुआत के बाद अपनी टीम की पारी को संभाला। इसके बाद मिचेल सैंटनर ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए जीत हासिल की।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website