Friday , February 27 2026 10:58 AM
Home / Entertainment / Bollywood / रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हो गई शादी, टीम ने बांटी मिठाइयां, डिब्बे पर एक्ट्रेस की दिखी फोटो

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हो गई शादी, टीम ने बांटी मिठाइयां, डिब्बे पर एक्ट्रेस की दिखी फोटो


रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी आज 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में आयोजित एक प्राइवेट सेरिमनी में हो गई। ये शादी पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से की गई है। शादी के बाद रश्मिका और विजय की टीम ने वेन्यू के बाहर मौजूद मीडिया और फैन्स को मिठाइयां बांटीं।
तेलुगु एक्टर्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने ट्रडिशनल तेलुगू रीति-रिवाज से शादी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शादी के बाद शाम को कोडवा रीति-रिवाजों के मुताबिक एक और समारोह करेगा। खबर है कि दोनों कोडावा (कूर्ग) रीति-रिवाज के मुताबिक शादी के कुछ रीति-रिवाज करेंगे जो शाम 4 बजे से शुरू होगा।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की बाद एक्टर्स की ओर से वहां मौजूद पपाराजी को मिठाइयां बांटी गई जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टीम वेन्यू से बहुत दूर मौजूद लोगों को मिठाइयां बांटते दिख रही ही। टीम वहां कुछ गरीब बच्चों को भी मिठाइयां बांटती दिख रही है।
इन मिठाइयों के डिब्बे पर रश्मिका की तस्वीर – इन मिठाइयों के डिब्बे पर रश्मिका मंदाना की तस्वीर भी नजर आ रही है और इसपर ‘प्रभुजी’ लिखा दिख रहा है। बता दें कि इस शादी के लिए रश्मिका और विजय के परिवार वाले और करीबी रिश्तेदार 23 फरवरी को ही उदयपुर पहुंच गए थे। रविवार को दोनों ने शादी की ऑफिशियल जानकारी सोशल मीडिया पर फैन्स को दी। ये शादी उदयपुर के आईटीसी ग्रैंड मोमेंटोस में हुई।
शादी में पहुंचने वाले मेहमान – इस शादी में पहुंचने वाले मेहमानों में संदीप रेड्डी वांगा, कल्याणी प्रियदर्शन, राहुल रविंद्रन, ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ, श्राव्या वर्मा और अन्य कई हस्तियां और फिल्म इंडस्ट्री से कुछ करीबी राजस्थान पहुंचे।