
विजय देवरकोंडा अपनी नई नवेली दुल्हन रश्मिका मंदाना को अपने पैतृक गांव लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने गांववालों को बहू से मिलवाया और जोरदार स्वागत हुआ। रश्मिका और विजय ने सत्यनारायण भगवान की पूजा की और 3 हजार लोगों को खाना खिलाया। विजय ने 44 सरकारी स्कूलों के 9वीं और 10वीं क्लास के बच्चों को स्कॉलरशिप का ऐलान किया।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी की थी और उसके बाद अब दोनों एक्टर के गांव पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। विजय देवरकोंडा तेलंगाना के महबूबनगर में थुम्मनपेट के रहने वाले हैं। वह जब पत्नी रश्मिका मंदाना के साथ अपने गांव पहुंचे, तो गांववालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यहां रश्मिका और विजय ने सभी रस्मों में हिस्सा लिया, सत्यनारायण भगवान की पूजा की और फिर तीन हजार लोगों को खाना खिलाया। इसके साथ ही विजय ने अपने चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत 44 सरकारी स्कूल के बच्चों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया।
मालूम हो कि विजय और रश्मिका का थुम्मनपेट में नया घर बना है और कपल ने वहीं पर गृहप्रवेश के दौरान सत्यनारायण भगवान की पूजा की। हालांकि, कपल का उनके घर में स्वागत करने से पहले गांववालों ने कुछ रस्में कीं। इसके बाद रश्मिका और विजय ने साथ बैठकर पूजा की सारी विधियों में हिस्सा लिया।
Home / Entertainment / Bollywood / विजय के गांव में रश्मिका मंदाना का जोरदार स्वागत, सत्यनारायण पूजा के साथ 44 स्कूलों में स्कॉलरशिप भी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website