Monday , March 30 2026 10:23 PM
Home / News / लाल आंखें, बुखार, पेट खराब… कहीं कोरोना तो नहीं? ज्यादा खतरनाक है नया वेरिएंट, जान लें लक्षण

लाल आंखें, बुखार, पेट खराब… कहीं कोरोना तो नहीं? ज्यादा खतरनाक है नया वेरिएंट, जान लें लक्षण


भारत सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले (Corona Cases in India) एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोविड मामलों (Covid-19 Cases) में इस उछाल के लिए कोरोना के नए वेरिएंट को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस वेरिएंट का नाम आर्कटुरस (Arcturus) है। यह ओमीक्रोम का एक सब-वेरिएंट है, जिसे XBB.1.16 स्ट्रेन नाम से भी जाना जाता है। यह वेरिएंट अब तक 22 देशों में फैल चुका है जिसमें सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका और भारत भी शामिल है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) 22 मार्च से इस वेरिएंट की निगरानी कर रहा है। आइए जानते हैं कि कोरोना का नया वेरिएंट कितना खतरनाक है और इसके लक्षण क्या हैं?
कोविड के लिए डब्ल्यूएचओ की टेक्निकल लीड डॉ मारिया वैन ने कहा, ‘यह कुछ महीनों से फैल रहा है। हमने लोगों या आबादी में गंभीरता के स्तर में बदलाव नहीं देखा है। लेकिन स्पाइक प्रोटीन में इसका एक अतिरिक्त म्यूटेशन लैब स्टडी में संक्रामकता में वृद्धि के साथ-साथ संभावित बढ़ी हुई रोगजनकता को दिखाता है।’ विशेषज्ञ बता रहे हैं कि यह वेरिएंट कोरोना के दो वेरिएंट्स से मिलकर बना है। चिंता की बात यह है कि नया स्वरूप इम्यूनिटी के सुरक्षा कवच को भेद सकता है और उन लोगों को संक्रमित कर रहा है जो पहले कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं या कोरोना का टीका लगवा चुके हैं।