
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान पर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पहले पति इमरान खान एक ‘गे’ हैं। रेहम ने इस बात का खुलासा अपनी एक लिखी किताब द्वारा किया है जिसका अभी लाॅन्च होना बाकी है। पर किताब के मार्केट में आने से पहले इमरान पर लगे इस आरोप के कारण पाकिस्तान की राजनीति में सनसनी पैदा हो गई है।
पार्टी के सदस्य के साथ करते थे सेक्स
रेहम का कहना है कि इमरान खान अपने पॉलिटिकिल पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के एक सदस्य मुराद सईद के साथ भी सेक्स करते थे। हालांकि रेहम के इस बयान पर मुराद सईद ने खुद ट्वीट कर सफाई दी। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘रेहम खान ने मेरे बारे में जो कुछ भी कहा और लिखा उसके बारे में मुझे कुछ नहीं कहना। रेहम ने बेहद घटिया भाषा का प्रयोग करते हुए कुछ भी लिखने से पहले जरा भी नहीं सोचा।’
वसीम को भी घसीटा
रेहम ने ना सिर्फ इमरान बल्कि पाकिस्तान नागरिकों के लिए भगवान साबित होने वाले वसीम अकरम को भी घसीटा है। उन्होंने किताब में लिखा है कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपनी यौन कल्पनाओं को पूरा करने के लिए अपनी मर चुकी पत्नी को एक अश्वेत व्यक्ति के साथ सैक्स करने के लिए मजबूर किया। रेहम के मुताबिक वसीम अकरम खुद उसे अपनी पत्नी के साथ सैक्स करते हुए देख रहे थे।
रेहम के खिलाफ भेजा गया लीगल नोटिस
अब इस किताब के खुलासे पर रेहम खान को वसीम अकरम सहित 4 लोगों ने लीगल नोटिस भेजा है। इनका आरोप है कि रेहम ने अपनी किताब में उनका अपमान किया है। इमरान की पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने भी कहा है कि अगर यह किताब रिलीज होगी तो वह रेहम पर केस करेंगी। नोटिस में रेहम को 14 दिनों का समय दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि यदि उन्होंने इस दौरान उचित जवाब नहीं दिया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website