
जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान (PAK vs ZIM) को एक रन से हराकर उलटफेर किया। जिम्बाब्वे ने 131 रन का लक्ष्य डिफेंड कर लिया। पाकिस्तानी बल्लेबाज नियमित अंतराल पर आउट होते रहे और टीम 129 रन ही बना सकी। सिकंदर रजा ने मध्य के ओवरों में मैच का रूख बदल दिया। उन्होंने 25 रन देकर तीन विकेट झटके, जिसमें शान मसूद (44 रन), शादाब खान (17 रन) और हैदर अली का विकेट शामिल था।
शोएब अख्तर की आई प्रतिक्रिया – पाकिस्तान की हार के बाद टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की प्रतिक्रिया आई है। क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज रिकॉर्डेड गेंद डालने वाले अख्तर ने ट्विटर पर शेयर किए वीडियो में कहा, ‘काफी शर्मिंदा करने वाला। और सिलेक्ट करो औसत दर्जे खिलाड़ियों को। और सिलेक्ट करो औसत टीम मैनेजमेंट। और औसत पीसीबी। यह नतीजा आया है। मैं बहुत निराश हूं। जिम्बाब्वे जैसी टीम से हार गए। अब आप मुश्किल से ही क्वालीफाई कर पाएंगे।’
दूसरे पर निर्भर – शोएब अख्तर ने कहा कि हमें आगे जाने के लिए दूसरों पर निर्भर होना होगा। उन्होंने कहा, ‘ऐसा होगा, वैसा होगा। साउथ अफ्रीका हारेगा। लेकिन हम ऐसी स्थिति में आए क्यों। याद है दो महीने पहले मैंने वीडियो में कहा था- आप औसत खिलाड़ियों को सिलेक्ट करेंगे तो औसत नतीजे ही आएंगे।’
Home / Sports / याद है दो महीने पहले ही कहा था… जिम्बाब्वे से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट पर खूब भड़के शोएब अख्तर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website