Tuesday , March 24 2026 2:45 PM
Home / Entertainment / Bollywood / श्रीदेवी के निधन के बाद यादें बनकर रह गई उनकी यह खास तस्वीरें

श्रीदेवी के निधन के बाद यादें बनकर रह गई उनकी यह खास तस्वीरें


बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का हार्टअटैक आने के कारण देंहात हो गया। 54 साल की श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई में मोहित मारवाह की शादी में गई थी। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म ‘धड़क’ के शूटिंग के दौरान दुबई जा नहीं सकी थी। वह अपनी मां से आखिरी बार मिल भी नहीं पाई। श्रीदेवी के अचानक निधन की खबर सुन कर उनके मुंबई में स्थित घर में लोगों का आना शुरू हो गया है। वह श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को दिलासा दे रहे हैं। हम आपको श्रीदेवी की बचपन से लेकर 54 साल की उम्र तक कुछ खास तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जो हम सभी के लिए यादें बन कर रह गई है।
कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद श्रीदेवी आखिरी फिल्म ‘मॉम’ में नजर आई थी। 1983 में आई फिल्म ‘हिम्मतवाला’ ने उसे रातों रात सुपरस्टार बना दिया था। इसके बाद उसने कई सुपरहिट फिल्मों में अपना जलवा दिखाया। जिससे उसके सभी लोग फैन्स हो गए।