
अमेरिका में प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 29 जनवरी को होने वाले उनके ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन के कार्यक्रम में बदलाव का अनुरोध किया। उन्होंने संघीय सरकार के महत्वपूर्ण विभागों का कामकाज ठप होने के चलते सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए यह अनुरोध किया है।
पेलोसी ने एक पत्र में ट्रंप को सुझाव दिया है कि सरकार का कामकाज बहाल होने तक संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने का कार्यक्रम टाल दिया जाए। संघीय सरकार का कामकाज 25 दिनों से रुका हुआ है और 8,00,000 से ज्यादा कर्मचारी अपने काम से दूर हैं। इस वजह से सुरक्षा और विदेश विभाग सहित कई महत्वपूर्ण महकमे का कामकाज बाधित है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website