
टोरंटोः नौकरी से रिटायर होने का दिन एक व्यक्ति के लिए उसकी जिंदगी सबसे बेहतरीन और यादगार बन गया। कनाडा के पिंग कुएन शुम जिस दिन पिंग अपनी नौकरी से रिटायर हुए उसी दिन उनका जन्मदिन भी था। उस दिन उनको जिंदगी का ऐसा शानदार तोहफा मिला कि वह हैरान रह गया।
इसी दिन पिंग को 2 मिलियन डॉलर के लॉटरी का जैकपॉट भी मिला। पिंग ने बताया कि उसने 28 अप्रैल को लॉटरी का टिकट खरीदा था और आज जाकर उसके हाथ ये जैकपॉट लग गया। उनका मानना है कि 28 अप्रैल का दिन उनके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण और भाग्यशाली रहा।
पिंग ने बताया कि 28 अप्रैल की रात के ड्रॉ में उसने 1 डॉलर टिकट खरीदकर जैकपॉट जीतने के लिए सभी छः नंबरों का मिलान कर लिया। इस हफ्ते जीत की घोषणा के बाद, शुम ने कहा, “यह अविश्वसनीय है कि सभी अहम बातें उसकी जिंदगी में एक ही दिन हुईं ।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website