
अमेरिका के वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप और डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान में उसकी मिलीभगत के आरोपों की जांच करने वाले विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मूलर ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन ने विकिलीक्स द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों में रूचि दिखाई थी और प्रचार अभियान के सदस्य इसके संस्थापक जूलियन असांजे के साथ सीधा संपर्क में भी थे। करीब दो साल की जांच के बाद मूलर ने 22 मार्च को अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इस रिपोर्ट को आज सार्वजनिक किया गया। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website