Wednesday , March 25 2026 3:20 PM
Home / Entertainment / रॉबर्ट पैटिनसन की ‘द बैटमैन’ अब अक्टूबर 2021 में रिलीज होगी

रॉबर्ट पैटिनसन की ‘द बैटमैन’ अब अक्टूबर 2021 में रिलीज होगी


बैटमैन के रूप में अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन की डेब्यू फिल्म 25 जून 2021 के बजाय अब अक्टूबर 2021 में रिलीज होगी। कोरोनावायरस की वजह से प्रोडक्शन में देरी के चलते इसकी रिलीज को कुछ महीनों के लिए आगे बढ़ाना पड़ा है।

‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, वार्नर ब्रदर्स ने कोरोना महामारी के कारण सिर्फ सुपरहीरो किरदार वाली फिल्में ही नहीं बल्कि कई आगामी रिलीज को टालने का फैसला किया है।

2022 में रिलीज होने वाली दो डीसी फिल्मों पर भी असर पड़ा है। ‘द फ्लैश’ जहां 1 जुलाई 2022 के बजाय पहले ही 3 जून 2022 को रिलीज हो जाएगी वहीं ‘शेजम 2’ अब एक अप्रैल 2022 के बजाय चार नवंबर 2022 को रिलीज होगी।

हालांकि, भारत में फिल्माई गई क्रिस्टोफर नोलान की ‘टेनेट’ 17 जुलाई को ही रिलीज होगी। स्टूडियो ‘वंडर वुमन 1984’ को भी 14 अगस्त को ही रिलीज करेगा।

‘द सोप्रानोस’ का प्रीक्वल ‘द मैनी सेंट्स ऑफ न्यूआर्क’ की 25 सिंतबर 2020 के बजाय अब 12 मार्च 2021 को रिलीज होगा।

‘किंग रिचर्ड’ इस साल 25 नवंबर को रिलीज होने के बजाय अब अगले साल 19 नवंबर 2021 को रिलीज होगी।