Wednesday , March 4 2026 9:21 PM
Home / Sports / रॉजर फेडरर ने नौवीं बार जीता हाले ओपन खिताब

रॉजर फेडरर ने नौवीं बार जीता हाले ओपन खिताब


हाले। 18 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के रॉजर फेडरर ने नौंवीं बार हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। अपना 140वां फाइनल खेल रहे फेडरर ने करियर का 92वां खिताब हा‍सिल किया।

विश्व के पांचवें नंबर के खिलाड़ी फेडरर ने पिछले वर्ष के फाइनलिस्ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को रविवार को फाइनल में एकतरफा अंदाज में 6-1, 6-3 से रौंद दिया। स्विस मास्टर ने ग्रास कोर्ट सत्र की तैयारी के लिए खुद को फ्रेंच ओपन सहित क्ले कोर्ट सत्र से दूर रखा था। फेडरर ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपना 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। उन्होंने फिर इंडियन वेल्स और मियामी ओपन खिताब भी जीते थे।

35 वर्षीय फेडरर ने हाले में बिना कोई सेट गंवाए खिताब अपने नाम किया। फेडरर को पिछले सप्ताह अपने वापसी मैच में स्टुटगार्ट में पहले ही दौर में टॉमी हास के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन हाले में उन्होंने ज्वेरेव को धो दिया।