Thursday , March 5 2026 8:48 PM
Home / Sports / रोहित शर्मा को मिला क्रिकेटर ऑफ ईयर का अवॉर्ड, जय शाह को भी किया गया सम्मानित

रोहित शर्मा को मिला क्रिकेटर ऑफ ईयर का अवॉर्ड, जय शाह को भी किया गया सम्मानित


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा का सिएट क्रिकेटर ऑफ ईयर का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा खेल प्रशासन में शानदार काम के लिए बीसीसीआई के सचिव जय को भी सम्मानित किया गया है। विराट कोहली वनडे बैटर ऑफ द ईयर बने जबकि शमी को बॉलिंग के लिए सम्मान मिला।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को सीएट क्रिकेट रेटिंग ‘मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रोहित को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कप्तानी और इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मिला है। इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। राहुल द्रविड़ की कोचिंग में ही भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। वहीं विराट कोहली को 50 ओवर के फॉर्मेट लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए मेंस ओडीआई बैटर ऑफ द ईयर चुना गया।
भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 में धमाल मचाने वाले मोहम्मद शमी को ओडीआई बॉलर ऑफ द ईयर नामित किया गया। शमी ने वनडे विश्व कप 2023 में कुल 24 झटके थे। भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए मेंस टेस्ट बैटर ऑफ द ईयर चुना गया। यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 712 रन बनाए थे। भारत के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी धारदार गेंदबाजी से जिस तरह का खेल दिखाया उसके लिए उन्हें मेंस टेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर चुना गया है।
बीसीसीआई सचिव जय शाह को भी किया सम्मानित – बीसीसीआई सचिव जय शाह जिन्होंने खेल प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने भारत के 140 करोड़ लोगों के समर्थन और चैंपियंस ट्रॉफी, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और महिला टी20 विश्व कप जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों में सफलता के लिए के लिए एक मजबूत सीढ़ी तैयार करने का काम किया तमिलनाडु के कप्तान आर साई किशोर को घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के लिए डोमेस्टिक क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। साई किशोर ने पिछले सीजन में अपनी टीम को रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया था।