Sunday , February 22 2026 8:10 AM
Home / Entertainment / ROYAL WEDDING : मेगन की शादी में 600 को निमंत्रण, पहनेंगी $1,35,584 का शादी का जोड़ा

ROYAL WEDDING : मेगन की शादी में 600 को निमंत्रण, पहनेंगी $1,35,584 का शादी का जोड़ा


लॉस एंजिलिस। प्रिंस हैरी और हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन मार्कल की शादी में इंग्लिश पॉप गर्ल ग्रुप यानी स्पाइस गल्र्स समूह की विक्टोरिया बेकहम, मेल बी, मेलानी सी, एम्मा बंटन और जेरी हलीवेल शामिल होंगी। इस शाही शादी में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होंगी।
एक वेबसाइट के मुताबिक, सेंट जॉर्ज चेपल में 19 मई को होने वाली इस रॉयल शादी में स्पाइस गल्र्स परफॉर्म नहीं करेंगी।

सूत्रों ने बताया, इन सभी को निजी तौर पर शादी में आमंत्रित किया गया है लेकिन ऐसी कोई योजना नहीं है कि वह शादी में परफॉर्म करेंगी। हां, शादी है तो यह कोई नहीं जानता कि इसमें अचानक से क्या हो जाए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के लिए करीब 600 गेस्ट को आधिकारिक निमंत्रण भेजा गया है। शादी में मार्कल के सूट्स के सह-कलाकार पैट्रिक जे अबाम भी मौजूद रहेंगे।
बता दें, हॉलीवुड ऐक्ट्रेस मेगन और प्रियंका काफी अच्छी दोस्त हैं। मेगन की शादी को लेकर प्रियंका काफी खुश हैं। बीते दिनों जब उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने इस खास दिन के लिए अपने कपड़ों का सिलेक्शन कर लिया है तो प्रियंका ने कहा था कि वह इसी काम में लगी हुई हैं।

एक लाख, 35 हजार डॉलर की कीमत का शादी का जोड़ा
हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्कले के शादी के जोड़े की कीमत 1,35,584 डॉलर बताई गई है। वहीं इससे पहले शादी खानदान में हुई केट मिडलटन की शादी में उनका जोड़ा 4,34, 000 डॉलर में खरीदा गया था। वहीं प्रिसेंज डायना का शादी की ड्रेस 1,15,000 डॉलर में बनवाई गई थी।