
शुभमन गिल की बल्लेबाजी के बाद युवा गेंदबाजों की तिकड़ी के शानदार प्रदर्शन की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एकतरफा मुकाबले में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) को 37 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने गिल के 47 रन की मदद से छह विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में रॉयल्स की टीम नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। संकट के समय में सभी की नजरें पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बल्ले से चमत्कार करने वाले राहुल तेवतिया पर थी लेकिन वह अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके।
टॉम करन 36 गेंद में दो चौके और तीन छक्के के साथ 54 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के लिए युवा भारतीय गेंदबाज शिवम मावी , कमलेश नागरकोटी और वरुण चक्रवर्ती ने दो दो विकेट चटकाए। रॉयल्स के लिए कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी और उसकी शुरुआत भी बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी पैट कमिंस ने कप्तान स्टीव स्मिथ (तीन) को पविलियन भेज दिया। मावी ने पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन का विकेट लेकर रॉयल्स को सबसे तगड़ा झटका दिया।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ (RR) 37 रनों की धांसू जीत दर्ज की। मैच में पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 6 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में रॉयल्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन ही बना सके। यह केकेआर की दूसरी जीत है, जबकि राजस्थान को टूर्नमेंट में पहली हार मिली है। राजस्थान के लिए टॉम करन ने महज 36 गेंदों में नाबाद 54 रन जरूर बनाए, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे।
बड़े मैदान पर 175 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके पहला झटका मिलियन बेबी पैट कमिंस ने दिया। कमिंस ने कप्तान स्टीव स्मिथ (3) को अपने कप्तान दिनेश कार्तिक के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया।
बेजोड़ फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन से बड़े स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन शिवम मावी ने महज 8 रन पर सुनील नरेन के हाथों कैच कराकर राजस्थान के फैंस का सपना तोड़ दिया। इसके बाद शिवम ने जोस बटलर (16 गेंद, 21 रन) को आउट कर बड़ा झटका दिया। इसके बाद कमलेश नागरकोटी ने रॉबिन उथप्पा (2) और रियान पराग (1) को अपने एक ही ओवर में चलता करते हुए स्कोर 42 पर 4 कर दिया।
शिवम मावी और नागरकोटी के बाद लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ऐसी फिरकी घुमाई कि पिछले मैच में तूफान लाने वाले राहुल तेवतिया (14) और जोफ्रा आर्चर (6) पविलियन आराम करने लौट गए। अब केकेआर भारी पड़ चुका था और राजस्थान को सिर्फ हार का अंतर कम करने का लक्ष्य हो चुका था। टॉम करन ने 36 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रन जरूर बनाए, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे।
जोफ्रा आर्चर की शानदार गेंदबाजी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट पर 174 रन पर रोक दिया। आर्चर ने मैच का पहला ओवर ही काफी आक्रामक डाला। गिल ने संभलकर खेलते हुए उसमें विकेट नहीं गिरने दी। हालांकि इस ओवर में एक ही रन बना। आर्चर ने 18 रन देकर दो विकेट लिए और टूर्नमेंट की सबसे तेज गेंद (152.1 किमी प्रति घंटा) डाली।
आर्चर ने फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (34 गेंद में 47 रन) और कप्तान दिनेश कार्तिक (एक) को आउट करके टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण के फैसले को सही साबित कर दिया। गिल लगातार दूसरे अर्धशतक की ओर बढ रहे थे लेकिन आर्चर ने 12वें ओवर में फिर आकर उन्हें आउट किया। अगले ओवर में आर्चर ने कार्तिक को पवेलियन भेजा। उनकी खूबसूरत इवस्विंगर पर चकमा खाने वाले कार्तिक ने जोस बटलर को आसान कैच थमाया।
आक्रामक बल्लेबाज आंद्रे रसल भी टिक नहीं सके। रसल को आखिरकार बल्लेबाजी क्रम में ऊपर पांचवें नंबर पर भेजा गया। उन्होंने शुरुआत तो धांसू की और एक के बाद एक 3 बड़े छक्के जड़ डाले। लेकिन 14 गेंद में 24 रन बनाकर चलते बने उन्हें अंकित राजपूत ने जयदेव उनादकत के हाथों कैच कराया। केकेआर ने 33 रन के भीतर चार विकेट गंवा दिये। चूंकि केकेआर एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरी थी तो रन बनाने की पूरी जिम्मेदारी मोर्गन पर आन पड़ी। इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयान मोर्गन 23 गेंद में 34 रन बनाकर अंत तक डटे रहे।
सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (21) मावी का दूसरा शिकार बने। रॉबिन उथप्पा का खराब फार्म जारी रहा जो दो रन बनाकर नागरकोटी की गेंद पर मावी को कैच दे बैठे। वहीं रियान पराग (एक) लगातार दूसरी बार विफल हुए जिनका कैच नागरकोटी की गेंद पर गिल ने लपका। पंजाब के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के लगाने वाले तेवतिया पर सभी की नजरें थी और उन्होंने अपनी नागकरकोटी को एक छक्का भी जड़ा लेकिन लेकिन 10 गेंदों में 14 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए। वरुण ने जोफ्रा आर्चर को दूसरा शिकार बनाया। पुछल्ले बल्लेबाजों से किसी चमत्कार की उम्मीद करना बेमानी था।
इससे पहले रॉयल्स के लिए आर्चर ने 18 रन देकर दो विकेट लिए और टूर्नमेंट की सबसे तेज गेंद (152.1 किमी प्रति घंटा) डाली। उन्होंने फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (34 गेंद में 47 रन) और कप्तान दिनेश कार्तिक (एक) को आउट करके टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण के फैसले को सही साबित कर दिया। आक्रामक बल्लेबाज आंद्रे रसेल भी टिक नहीं सके जिन्होंने 14 गेंद में 24 रन बनाए। इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन 23 गेंद में 34 रन बनाकर अंत तक डटे रहे।
आर्चर ने मैच का पहला ओवर ही काफी आक्रामक डाला। गिल ने संभलकर खेलते हुए उसमें विकेट नहीं गिरने दी हालांकि इस ओवर में एक ही रन बना। गिल लगातार दूसरे अर्धशतक की ओर बढ रहे थे लेकिन आर्चर ने 12वें ओवर में फिर आकर उन्हें आउट किया। अगले ओवर में आर्चर ने कार्तिक को पविलियन भेजा। उनकी खूबसूरत इवस्विंगर पर चकमा खाने वाले कार्तिक ने जोस बटलर को आसान कैच थमाया।
रसल को आखिरकार बल्लेबाजी क्रम में ऊपर पांचवें नंबर पर भेजा गया जो अंकित राजपूत की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए। केकेआर ने 33 रन के भीतर चार विकेट गंवा दिए। चूंकि केकेआर एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरी थी तो रन बनाने की पूरी जिम्मेदारी मोर्गन पर आन पड़ी थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website