Friday , January 16 2026 3:49 AM
Home / News / रूसः शॅापिंग मॉल में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत

रूसः शॅापिंग मॉल में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत


मास्को: रूस के केमरोव शहर में रविवार को एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई जिसमें कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई। मृत 37 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस घटना में 69 लोग लापता बताए जा रहें हैं जिनमें से 14 बच्चे भी शामिल है। रूस की जांच समिति ने कहा है कि घायल हुए 30 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
रूस की सरकारी जांच समिति के अनुसार इस हादसे में पूर्वी मास्को से 36,00 किलोमीटर दूर केमरोव शहर के‘विंटर चेरी मॉल’की चौथी मंजिल पर आग लगी जिसमें 37 लोगों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में आग से बचने के लिए कुछ लोग खिड़कियों से छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही मॉल से धुंएं का गुब्बारा निकलते हुए भी दिखा।

इस शॉपिंग सेंटर में लगभग 200 जानवर भी थे, उनके बारे में कोई खबर नहीं है। इस मॉल में चौथे माले पर सिनेमाहॉल और मनोरंजन की कई सुविधाएं मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि इसी कारण यहां लोगों की संख्या बहुत ज्यादा होती है। बता दें, ये मॉल साल 2013 में खुला गया था, इसमें कई तरह के खेल, सिनेमा, जू, चिल्ड्रन सेंटर जैसी कई सुविधाएं हैं।