
रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी, 2022 से लड़ाई चल रही है। दोनों देशों में हालिया समय में लड़ाई में तेजी आई है। रूस और यूक्रेन, दोनों ओर से ड्रोन और मिसाइल हमले तेज कर दिए गए हैं।
रूस को यूक्रेन के खिलाफ आने वाले समय में बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रूस ने कथित तौर पर यूक्रेन की सुरक्षा ढाल पैट्रियट एयर डिफेंस को भेदने का रास्ता खोज लिया है। एक रिपोर्ट बताती है कि रूस ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों को यूक्रेन की पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियों को दरकिनार करने के लिए अपग्रेड किया है। यूक्रेन को ये आधुनिक एयर डिफेंस अमेरिका से मिला है और युद्ध में उसके लिए बेहद अहम है। एक्सपर्ट का कहना है कि यह एयर डिफेंस फेल हुआ तो रूस के लिए गेमचेंजर साबित होगा।
इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की ओर से इस्कंदर-एम और किंजल मिसाइलों को अपग्रेड किया जा रहा है। इस्कंदर मिसाइलों की मारक क्षमता 500 किमी और किंजल की 480 किमी है। यूक्रेनी और पश्चिमी अधिकारियों ने बताया है कि ये मिसाइलें मानक उड़ान पथ पर चलते हुए अचानक तेजी से नीचे गिरती हैं। रास्ता बदलने के इस अपग्रेड ने मिसाइल की ताकत को एयर डिफेंस के खिलाफ बढ़ाया है। इससे पैट्रियट प्रणालियों को इनको रोकना मुश्किल हो जाता है।
Home / News / रूस ने ढूंढ़ लिया यूक्रेन के पैट्रियट एयर डिफेंस का तोड़! मिसाइल में खतरनाक अपग्रेड, एक्सपर्ट बोले- पुतिन का गेमचेंजर हथियार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website