Wednesday , March 4 2026 4:50 PM
Home / Uncategorized / रूस-यूक्रेन शांति वार्ता तेज! अमेरिका ने जेलेंस्की से मांगा यूक्रेनी पावर प्लांट्स का कंट्रोल

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता तेज! अमेरिका ने जेलेंस्की से मांगा यूक्रेनी पावर प्लांट्स का कंट्रोल


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच बुधवार को एक घंटे तक गहन बातचीत हुई। अमेरिकी विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) ने बयान जारी कर बताया,…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच बुधवार को एक घंटे तक गहन बातचीत हुई। अमेरिकी विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) ने बयान जारी कर बताया कि व्हाइट हाउस ने यूक्रेन के पावर प्लांट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनका नियंत्रण अमेरिका को देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ X’ पर अपने बयान में कहा: “मैंने युद्ध समाप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाने के लिए ऊर्जा और अन्य बुनियादी ढांचे पर हमले न करने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। हमने आंशिक संघर्षविराम लागू करने और अन्य तकनीकी मुद्दों को हल करने के लिए अपनी टीम को निर्देश दिया है। अमेरिका और यूक्रेन इस मुद्दे पर सऊदी अरब में बैठक करने को तैयार हैं।”
पुतिन ने ट्रम्प को एक घंटे तक इंतजार कराया – इससे पहले मंगलवार को ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बातचीत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन ने ट्रम्प को एक घंटे तक इंतजार कराया। बातचीत का समय भारतीय समयानुसार शाम 6:30 से रात 8:30 बजे तय किया गया था, लेकिन पुतिन शाम 5 बजे (स्थानीय समय) पर क्रेमलिन पहुंचे। वह मॉस्को में उद्योगपतियों और व्यापारियों के एक कार्यक्रम में व्यस्त थे। कार्यक्रम के दौरान मॉडरेटर अलेक्जेंडर शॉखिन ने पुतिन को याद दिलाया कि उन्हें ट्रम्प से बात करनी है। इस पर पुतिन ने मजाकिया अंदाज में कहा-“उसकी बात मत सुनो।”
ट्रम्प और पुतिन में महत्वपूर्ण समझौता हुआ – ट्रम्प और पुतिन की बातचीत के दौरान एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ । न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह संघर्षविराम सीमित होगा और इसका युद्ध की पूरी स्थिति पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।