Monday , December 22 2025 6:11 AM
Home / News / डोनबास पर ताकत के बूते कब्जा कर लेंगे या यूक्रेन सेना वापस बुलाए… रूसी राष्ट्रपति पुतिन की खुली धमकी, समझौते से इनकार

डोनबास पर ताकत के बूते कब्जा कर लेंगे या यूक्रेन सेना वापस बुलाए… रूसी राष्ट्रपति पुतिन की खुली धमकी, समझौते से इनकार


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिर चेतावनी दी है कि यूक्रेन के पूर्वी डोनबास इलाके से यूक्रेनी सैनिकों को बाहर नहीं निकालता है तो रूस पर जबरन कब्जा कर लेगा। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के तरीके पर किसी भी समझौते से इनकार कर दिया है। रूसी राष्ट्रपति ने गुरुवार को इंडिया टुडे को दिए एक यह बात कही है। यह साक्षात्कार उन्होंने भारत रवाना होने से ठीक पहले मॉस्को में दिया था। पुतिन ने कहा, या तो हम इलाकों को जबरन आजाद करा लें या यूक्रेनी सैनिक इन इलाकों को छोड़ देंगे। डोनबास के लगभग 85 प्रतिशत हिस्से पर रूस का नियंत्रण है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इलाका छोड़ने से साफ मना कर दिया है। पुतिन की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी पीस प्लान पर चर्चा कर रहे वार्ताकारों का मानना है कि मॉस्को में मंगलवार को हुई बातचीत के बाद रूसी नेता युद्ध खत्म करना चाहेंगे। मॉस्को में पुतिन के साथ चर्चा में शामिल रहे ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ फ्लोरिडा में यूक्रेन की टीम से मिलने वाले हैं।