Thursday , April 2 2026 12:52 AM
Home / News / रूसी राष्‍ट्रपति 70 की उम्र में फिर बनेंगे पिता !

रूसी राष्‍ट्रपति 70 की उम्र में फिर बनेंगे पिता !

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन 70 साल की उम्र में एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा (38) एक बार फिर से गर्भवती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जानकारी के सामने आने के बाद पुतिन हैरान हैं। पुतिन इस साल अक्‍टूबर में 70 साल के होने जा रहे हैं और पूर्व ओलंपिक जिमनास्‍ट अलीना से उनके दो बच्‍चे पहले से ही हैं। पुतिन अब और बच्‍चे नहीं चाहते थे और यही वजह है कि इस खबर के आने के बाद वह हैरान हैं।
रूसी न्‍यूज चैनल जनरल एसवीआर टेलिग्राम के अनुसार अलीना फिर से गर्भवती हैं। सूत्रों के मुताबिक पुतिन को जब अलीना के गर्भवती होने की सूचना दी गई तब वह लाल चौक पर रूस के विक्‍ट्री डे परेड की तैयारी कर रहे थे। पुतिन अपनी पत्‍नी से तलाक ले चुके हैं। रूसी चैनल ने कहा, ‘पुतिन को जानकारी मिली है कि उनकी गर्लफ्रेंड एक बार‍ फिर से गर्भवती हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह योजना के मुताबिक नहीं है।’पुतिन ने अभी तक यह नहीं माना है कि अलीना के साथ उनका कोई रिश्‍ता है।
जानें कौन हैं अलीना ? : अलीना रूस में एक मीडिया ग्रुप की बॉस हैं और इससे पहले कहा जा रहा था कि वह स्विटजरलैंड में रह रही हैं। जिमनास्‍ट के खेल से रिटायर होने के बाद अलीना राजनीति में शामिल हो गईं। यही नहीं अलीना पुतिन की यूनाइटेड रसिया पार्टी से सांसद बनीं। द सन की रिपोर्ट के अनुसार पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना ने एक मैगजीन के लिए अपनी सेमी न्यूड तस्‍वीर खिंचवाई थी। अलीना ने सिंगर बनने की भी काफी कोशिश की थी, लेकिन सफल न हो सकीं। एक स्‍थानीय अखबार ने खुलासा किया था कि अलीना को साल 2015 में स्विटजरलैंड में और साल 2019 में मास्‍को में दो बेटे हुए थे। यूक्रेन की जंग के बीच अब अलीना पर भी यूरोपीय देशों के प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है। साल 2007 से 2014 तक अलीना कबेवा रूसी संसद के निचले सदन की डिप्टी स्टेट ड्यूमा रह चुकी हैं। इसके अलावा अलीना सितंबर 2014 में रूस की नेशनल मीडिया ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की चेयरवुमेन पद पर नियुक्त की गई थीं।