
नई दिल्ली: दुनिया के बेहतरीन महिला टैनिस खिलाड़ियों में से एक रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा और डिफेडिंग चैंपियन एग्निएस्का रेडवांस्का के बीच डब्ल्यूटीए फाइनल्स मुकाबला खेला जा रहा था। इस मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, लेकिन इस मैच के बीच कुछ ऐसा हुआ कि स्टेडियम में बैठे लोग सभी हक्के-बक्के रह गए।
दरअसल, स्वेतलाना मैच खेलते हुए काफी थक गई थी और इस थकावट के लिए उन्होंने तीसरे और आखिरी सेट की शुरुआत में कैंची लेकर खुद ही अपने बाल काट डाले, और कटी हुई पोनीटेल को अपनी कुर्सी पर फेंककर बचा हुआ मैच खेलने चली गई। मुकाबला जीतने के बाद स्वेतलाना ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब मुझे लग रहा था, मैं कोर्ट में ही लेट जाऊं, और लोग मुझे उठाकर ले जाएं, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और कोर्ट पर डटी रही। जिसके बाद मैं मुकाबला जीतने में कामयाब रही।
बता दें कि इस मुकाबले में डब्ल्यूटीए फाइनल्स मुकाबला में भी कुजनेत्सोवा ने ही बाजी मारी और जबरदस्त टक्कर दी। स्वेतलाना कुजनेत्सोवा दुनिया के बेहतरीन महिला टैनिस खिलाड़ियों में से एक हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website