
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन की मां कांग हान-ओके का 92 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर उत्तर कोरिया के किंग किम जोंग उन ने शोक संदेश भेजा है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उत्तर कोरिया में पैदा हुईं और पली बढ़ी कांग को कोरियाई युद्ध के दौरान अमेरिकी बलों ने उत्तर कोरिया से निकाल दिया था। उनके निधन पर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शोक जताया है।
राष्ट्रपति कार्यालय की प्रवक्ता को मिन-जुंग ने कहा कि उत्तर कोरिया का एक अज्ञात अधिकारी बुधवार दोपहर को असैन्यकृत जोन में किम का संदेश देकर गया। उन्होंने कहा कि किम ने राष्ट्रपति मून को अपनी गेहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और उन्हें सांत्वना दी है। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच रिश्तों में गतिरोध के दौरान यह संदेश आया है।
फरवरी में वियतनाम की राजधानी हनोई में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ किम की परमाणु वार्ता विफल रहने के बाद से उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया की आलोचना कर रहा है। मून के माता-पिता उत्तर कोरिया से आए शरणार्थी थे। उन्हें 1950 में अमेरिकी सैनिकों ने निकाला था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website