
सिडनी: आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ 157 गेंदों पर 14 चौकों और चार छक्कों की मदद से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे बड़ी पारी का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्हें 12 और 152 रन पर जीवनदान मिले और इसका फायदा उठाकर वह अपने करियर की सर्वोच्च पारी खेलने में सफल रहे। आस्ट्रेलिया की आेर से सातवां सर्वोच्च स्कोर बनाने के दौरान स्मिथ ने पिछले साल विश्व कप में इस मैदान पर बनाए दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के 162 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा।
सचिन के बाद ऐसा कारनामा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी
स्मिथ न्यूजीलैंड के खिलाफ वन डे मैच में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में नंबर 1 पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1999 में हैदाराबाद वन डे में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 186 रन बनाए थे। वन डे इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के तौर पर ये स्टीव स्मिथ का चौथा शतक है। इस मामले में उन्होंने ग्रैग चैपल को पछाड़ा, जिनके नाम 3 शतक दर्ज हैं। इस मामले में सबसे ऊपर रिकी पोटिंग हैं जिन्होंने वन डे मैचों मे कप्तान रहते हुए 21 शतक जड़े हैं। दूसरे नंबर पर माइकल क्लार्क हैं जिन्होंने पांच बार ये कारनामा किया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website