
नई दिल्लीः मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर का जाना-माना सुपर फैन मेलबर्न, पर्थ, हैमिलटन, ऑक्लैंड कोई भी जगह हो, अापकाे हर मैच में झंड़ा लहराते नजर आ जाएगा। सुपर फैन की उपाधि पाने वाली इस फैन को आज हर कोई जानने लगा है। वह कई बार सचिन के साथ खाना भी खा चुके है, लेकिन इस सुपर फैन की जिंदगी का एक ऐसा रूप भी है, जाे बेहद हैरान करने वाला है।
परिवार से आखिरी बार कब मिले?
दरअसल, मुजफ्फरपुर के रहने वाले सुधीर कुमार चौधरी, सुधीर गौतम के नाम से भी जाने जाते है। हर कोई इनकी क्रिकेट और सचिन तेंदुलकर के प्रति दीवानगी से भलि-भांति परिचित है। लेकिन सुधीर को ये तक नहीं याद की वो अपने परिवार से आखिरी बार कब मिले थे और कब उन्होंने अपने पिता से बात की थी। वो अपने साथ हर वक्त पॉवर बैंक लेकर चलते है ताकि उनका फोन बंद ना हो जाएं लेकिन फिर भी वो अपनी एकलौती बहन का फोन तक नहीं उठाते।
परिवार से हो चुके है दूर
क्रिकेट के समय रेडियो, अखबार, टेलीविजन सभी पर छाए रहने वाले सुधीर गौतम ने ऐसी जिंदगी जीने के लिए तीन जॉब छोड़े थे। सुपरफैन की तरह जिंदगी बिता रहें सुधीर अपने परिवार से बिलकुल दूर हो चुके है और अब वे अपने परिवार के बारे में बात करने में भी काफी असहज महसूस करते है। पूछे जाने पर उन्होनें कहा कि उनके पास इतना समय ही नहीं रहता कि वो अपने परिवार से मिल सके या उनसे बात कर सकें। हर वक्त या तो वो किसी दूसरे देश में होते है या कहीं ट्रैवल कर रहें होते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website