
मोहम्मद फराह और गेलेन रूप जैसे स्टार ओलिंपियन एथलीटों को कोचिंग देने वाले ऐथलेटिक्स कोच अल्बर्टो सालाजार पर डोपिंग नियमों के उल्लंघन के लिए चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
अमेरिकी डोपिंग रोधी एजेंसी (यूएसएडीए) की चार साल की जांच और बंद दरवाजे के पीछे लंबे संघर्ष के बाद 61 साल के सालाजार को प्रतिबंधित करने का फैसला किया गया।
यूएसएडीए ने साथ ही कहा कि सालाजार के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रहे कई ऐथलीटों का उपचार करने वाले टेक्सास के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट जैफ्रे ब्राउन को भी चार साल के लिए निलंबित किया गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website