
लॉस एंजलिस। अभिनेत्री जो सल्दाना को लगता है कि सुपरहीरो के रंग-ढंग वाले फिल्म निर्माता जेम्स कैमरन के विचारों का गलत समझा गया। उन्होंने कहा कि लोगों को फैसला देने से पहले कैमरन के पूरे लेख को पढऩा चाहिए।
कैमरन ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें लगता है कि दुनिया ने सुपरहीरो वाली बहुत सी फिल्में देख ली हैं और लोग जल्द ही एंवेंजर्स को थका हुआ देखेंगे।
जब उनसे पूछा गया कि मार्वेल के बारे में कैमरन की टिप्पणी पर उनके क्या विचार हैं, तो जो ने कहा, ‘नहीं’।
लाटाइम्स डॉट कॉम ने जो के हवाले से कहा, ‘‘मेरी लोगों को सलाह है कि वे सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें और पहले पूरा लेख पढ़े, क्योंकि सुनी-सुनाई बातें आम तौर पर नीचतापूर्ण होती हैं और वह सिर्फ अधिक पसंद किए जाने की मंशा से की जाती हैं। यह वास्तव में लोगों को जानकारी और उन्हें शिक्षित करने की मंशा से नहीं की जाती।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website